एक नजर) स्वच्छ छवि वालों को ही मिलेगा मौका
छिबरामऊ: आम आदमी पार्टी में अपराधी किस्म के व्यक्ति को पार्टी में कोई स्थान नहीं दिया जायेगा। जिन
छिबरामऊ: आम आदमी पार्टी में अपराधी किस्म के व्यक्ति को पार्टी में कोई स्थान नहीं दिया जायेगा। जिन व्यक्तियों को संगठन से जोड़ा जाये, उनके बारे में पहले से ही जानकारी की जाएगी। एक बैठक में युवा जिला संगठन संयोजक प्रवीन पाठक कहा कि किसान मुआवजा वितरण में गड़बड़ी हो रही है। नुकसान के अनुरूप मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। राजेश कुमार शाक्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी दल के साथ एक मिशन भी है।
रसोइयों को मिले 5000 मानदेय
छिबरामऊ: रसोइयों का का संगठन राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया एकता संघ रसोइयों को कम से कम 5000 का मानदेय दिये जाने की मांग उठाई। ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कहा कि जितना मानदेय रसोइयों को मिलता है। वह इस महंगाई में नकाफी है। उन्होंने प्रति वर्ष चयन प्रक्रिया को समाप्त कार्यरत रसोइयों को मौका देने और उनके बच्चों को संबंधित विद्यालय में पढ़ने की अनिवार्यता समाप्त करे की मांग की। साथ ही मानदेय का भुगतान महीने के प्रथम सप्ताह में उनके निजी खाते करने सभी रसोइयों का बीमा करने की मांग की।
परोपकार से ही धन्य होता जीवन
छिबरामऊ: परमात्मा से कुछ मांगो और यदि वह पूरा न हो, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। ईश्वर हमेशा वहीं देता है, जो आपके जीवन के लिए अच्छा होता है। यह बात संत निरंकारी सत्संग भवन पर रविवार को प्रवचन देते हुए महात्मा राकेश राठौर ने कही। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को अपने जीवन में मानस सेवा करते हुए परोपकार करना चाहिए। यह तभी संभव होगा, जब हम ईश्वर की शरण में जाएंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर की प्राप्ति से पहले हमें सद्गुरु के साथ जुड़ना होगा और इसके लिए हमें सत्संग की जरूरत होगी।
व्यापार मंडल ने लगाया प्याऊ
छिबरामऊ: इस भीषण गर्मी में सार्वजनिक स्थानों पर पानी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से पीपल चौराहे पर प्याऊ शुरू कराया गया। इस मौके पर संगठन से जुड़ी महिलाओं ने राहगीरों को मिठाई वितरित की और ठंडा पानी पिलाया। महामंत्री राजीव दुबे रामानंद वर्मा, नरेश वर्मा, शोभा दुबे, राधा मिश्रा, संध्या वर्मा, शालिनी चौहान, पूजा त्रिपाठी मौजूद रहीं।