भूकंप त्रासदी में मारे गए लोगों को दी श्रद्धाजंलि
कन्नौज, जागरण संवाददाता: भूकंप त्रासदी में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाओं का द
कन्नौज, जागरण संवाददाता: भूकंप त्रासदी में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाओं का दौर चालू हो गया है। कई स्थानों पर लोगों ने मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शनिवार रात रोडवेज बस स्टैंड पर सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खां व प्रदेश सचिव हसीब हसन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं शोकसभा का आयोजन किया। यहां पर लोगों ने मोमबत्ती जलाकर भूकंप त्रासदी में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान प्रीतू कटियार, शोभित प्रताप ¨सह, पंकज यादव, अकरण हुसैन, ऐहितशाम हुसैन, कौशर खां आदि मौजूद रहे। रविवार दोपहर को सपा कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब ¨सह यादव, संजय दुबे, दरोगा कटियार, सुनील कुशवाहा, संतोष शर्मा मौजूद रहे।
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी के अनुसार रविवार को एक महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर नेपाल व अपने देश में भूकंप के दौरान मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान सुहानी यादव, शिवानी गुप्ता, प्रिया चौहान, श्वेता ¨सह, कविता शाक्य, आदित्य दुबे, विभा त्रिपाठी, पूनम पाल, नागेंद्र ¨सह, विनोद, योगेंद्र यादव, रमन, रवि आदि मौजूद रहे।