राष्ट्र व समाज हित में मन से किए गए प्रयास होते सफल
कन्नौज, जागरण संवाददाता : राष्ट्र व समाज हित में मन से किए गए प्रयास निश्चित रूप से सफल होते हैं। इस
कन्नौज, जागरण संवाददाता : राष्ट्र व समाज हित में मन से किए गए प्रयास निश्चित रूप से सफल होते हैं। इसको पूरा करने में कई कठिनाइयां आती है। इसके लिए दृढ़ता पूर्वक अपने दायित्वों का पालन करने की जरूरत होती है।
यह बात भारतीय विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री संजीव कुमार बंसल ने कही। वह मकरंदनगर में आयोजित भारत विकास परिषद के दायित्व शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समारोह में जो पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए हैं वह मेहनत व लगन से इन दायित्वों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि पिछले पदाधिकारियों से प्रतिस्पर्धा करने की कोई जरूरत नहीं है। श्री बंसल ने जनपद समेत कानपुर, इटावा, फर्रुखाबाद शाखा के पदाधिकारियों को दायित्वों की शपथ दिलाई। बाद में वर्ष भर में बेहतर काय करने वाली तुलसी शाखा इटावा, कानपुर, फर्रुखाबाद व कन्नौज की शाखा को पुरस्कृत किया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम, रमेश मेहरोत्रा, संजय मिश्रा, केशवचंद्र गुप्ता, रामशंकर झा, प्रदीप शंकर दुबे मौजूद रहे।