एक नजर) अगरबत्ती से छप्पर में लगी आग, बाइक समेत गृहस्थी खाक
मानीमऊ:शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के बंसरामऊ निवासी गंगा सागर के घर में किसी ने पूजा करने के बा
मानीमऊ:शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के बंसरामऊ निवासी गंगा सागर के घर में किसी ने पूजा करने के बाद अगरबत्ती लगा दी। अगरबत्ती से अचानक छप्पर में आग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गंगा सागर की बाइक और करीब 50 हजार का सामान जलकर राख हो गया।
लेंटर गिरने से दो बच्चे घायल
छिबरामऊ: छत पर खेलते समय लेंटर गिरने से दो बच्चे नीचे दबकर घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया। शुक्रवार सुबह सराय दायमगंज निवासी कैलाश का 10 वर्षीय पुत्र पोंटे पड़ोस के आयुष (6) पुत्र सीमेद के साथ घर की छत पर खेल रहा था। इसीबीच लेंटर ढह गया और बच्चे नीचे गिरने के बाद मलबे में दब गए। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाल गया। इसमें आयुष को निजी चिकित्सक के पास ले गए तो पोंटी को सीएचसी ले जाया गया। पोंटी के गंभीर चोटें आने के कारण मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है।
पत्नी को पीटकर घर से निकाला
कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरापुर निवासी अजय कुमार की पत्नी रोशनी शुक्रवार को मायके से ससुराल आई थी। किसी बात को लेकर अजय कुमार का पत्नी रोशनी से कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर अजय कुमार ने उसे पीट दिया। इससे रोशनी को गंभीर चोटे आ गई। वह खून से लथपथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद से वह फरार है।
बच्ची ने खाई जहरीली की गोलियां, हालत गंभीर
छिबरामऊ: नगर की आवास विकास कालोनी निवासी सूर्यप्रकाश की दो वर्षीय पुत्री सोनिया शुक्रवार की शाम घर पर खेल रही थी। उसने कमरे में रखी कुनैल की कुछ गोलियां निगल ली। काफी देर तक घर में मौजूद लोगों की इसकी जानकारी नहीं हो सकी। उल्टियां होने पर जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को इसकी जानकारी हो सकी। आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया।