डेढ़ करोड़ सदस्यों में कन्नौज की होगी बड़ी हिस्सेदारी
कन्नौज, जागरण संवाददाता : पूरे प्रदेश में बनने वाले डेढ़ करोड़ से ज्यादा पार्टी सदस्यों में सबसे बड़ी
कन्नौज, जागरण संवाददाता : पूरे प्रदेश में बनने वाले डेढ़ करोड़ से ज्यादा पार्टी सदस्यों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी कन्नौज जिले की हो। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने रणनीति तैयार की। कानपुर क्षेत्र के सदस्यता प्रभारी ने पार्टी नेताओं के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा की।
मंगलवार को अशोक नगर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा की बैठक में प्रदेश मंत्री व कानपुर क्षेत्र के सदस्यता प्रभारी समीर सिंह ने पार्टी नेताओं के साथ जिले में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में डेढ़ करोड़ से अधिक सदस्य बनाए जाने हैं। इसमें कन्नौज की बड़ी हिस्सेदारी होनी चाहिए। जिला सदस्यता प्रवासी नीलिमा कटियार ने कहा कि कन्नौज के कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल में कम से कम 60 सक्रिय सदस्य बनाएं। सक्रिय सदस्य वही बनेगा जो 100 सदस्य बनाएगा। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुब्रत पाठक, अर्चना पांडेय, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, कलियान सिंह दोहरे, कैलाश राजपूत, नीलू मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, अनिल कुमार गुप्ता, वीर सिंह भदौरिया, अमित कुमार दुबे, सौरभ कटियार मौजूद रहे।