Move to Jagran APP

वर्तमान समय में धैर्य से काम लें कांग्रेस कार्यकर्ता

कन्नौज, जागरण संवाददाता : राजनीति में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। कार्यकर्ता धैर्य से काम लें। कांग्रेस

By Edited By: Published: Mon, 02 Feb 2015 01:05 AM (IST)Updated: Mon, 02 Feb 2015 01:05 AM (IST)
वर्तमान समय में धैर्य से काम लें कांग्रेस कार्यकर्ता

कन्नौज, जागरण संवाददाता : राजनीति में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। कार्यकर्ता धैर्य से काम लें। कांग्रेस का संगठन ऐतिहासिक है। उसी संगठन के जरिए पार्टी फिर से सत्ता हासिल करेगी।

loksabha election banner

रविवार को उक्त वक्तव्य कांग्रेस के पर्यवेक्षक राष्ट्रीय कार्यसमिति के पूर्व सदस्य अब्दुल मन्नान ने दिए। वह गोमती देवी इंटर कालेज में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देगी और उनके सुख-दुख में साथ रहेगी। पूर्व विधायक संजीव दरियावादी ने कहा कन्नौज के कार्यकर्ताओं का दर्द जायज है। पार्टी ने यहां से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारा। आने वाले चुनाव में पार्टी अपने कार्यकर्ता को जोरदारी से चुनाव लड़ाएगी। जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कांग्रेस पार्टी का 40 वर्ष तक उत्तर प्रदेश में शासन रहा था। कुछ स्वार्थी नेताओं ने जातिवाद फैलाकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल कर ली है। लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है। कांग्रेस में सभी जाति-धर्म का सम्मान है। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे, किरन वर्मा, अजय पाण्डेय, अरुण सिंह, अनुज मिश्रा, राधेश्याम दीक्षित, मुन्ना ने भी संबोधित किया। इस दौरान बजरंग सिंह चौहान, अविनाश दुबे, प्रमोद शाक्य, सौरभ त्रिपाठी, राजीव मिश्रा, शाशिकांत गुप्ता, हाजी मुश्ताक अली, नसीरुददीन आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.