बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार प्रयासरत
जलालाबाद, संवाद सूत्र : प्रत्येक मनुष्य को संवेदनशील होना चाहिये। अपने सुख से परे होकर दूसरों के दुख
जलालाबाद, संवाद सूत्र : प्रत्येक मनुष्य को संवेदनशील होना चाहिये। अपने सुख से परे होकर दूसरों के दुख में बढ़ कर हिस्सा लेने का प्रयास करें। इससे सामाजिक सन्तुलन कायम रह सके।
यह विचार पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने प्रकट किये। जसोदा स्थित जूनियर हाईस्कूल में उन्होनें सपा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के दौरान कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता से जुड़कर उनकी समस्यायें सुने। अच्छे कार्यकर्ताओं का पार्टी हमेशा सम्मान करती है। प्रदेश सरकार ने कन्नौज के लोगों को देश के बड़े शहरों को मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। लोगों को स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ता है। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक धर्मेन्द्र कुशवाहा, सन्जू कटियार, कमलकान्त कटियार, अशोक यादव, उपेन्द्र यादव, संग्राम सिंह मौजूद रहे।