दिन में तीन बार बदला मौसम
कन्नौज, जागरण संवाददाता : दिन में मौसम ने दिन बार करवट बदली। कभी घना कोहरा तो कभी तेज हवा तो दोपहर ब
कन्नौज, जागरण संवाददाता : दिन में मौसम ने दिन बार करवट बदली। कभी घना कोहरा तो कभी तेज हवा तो दोपहर बाद घने बादल छाए और रिमझिम बारिश शुरू हो गए। 24 घंटों में मौसम ने कई बार अपने रुख बदले तो आम आदमी के मन में तमाम आशंकाएं आ गई।
शनिवार रात आसमान से घना कोहरा गिरने लगा तो जीटी रोड पर यातायात तकरीबन बंद हो गया। इक्का-दुक्का वाहनों की ही आवाज सुनाई दे रही थी। सुबह तक घना कोहरा था, लेकिन आठ बजे के बाद हवा चली तो कोहरा छंट गया। इस दौरान चलने वाली हवा शीतलहर में तब्दील हो गई। कोहरा छंटने के बाद जब तक धूप निकलती तब तक आसमान में बादल छा गए। यह बादल सूरज और धरती के बीच बाधा बन गए तो लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए। इस कारण लोगों को दोपहर में भी ठंड परेशान करने लगी। दोपहर बाद करीब तीन बजे बूंदाबादी शुरू हो गई। काफी देर तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे शाम को ठंड और भी बढ़ गई। लोग ठिठुरते हुए घरों से निकले। पिछले 24 घंटे में पारे का न्यूनतम स्तर 11 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।