Move to Jagran APP

खेत पर गई किशोरी से दुष्कर्म

सौरिख, संवाद सूत्र : देर शाम खेत की ओर गई किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। मां की तहरीर प

By Edited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 01:11 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 01:11 AM (IST)
खेत पर गई किशोरी से दुष्कर्म

सौरिख, संवाद सूत्र : देर शाम खेत की ओर गई किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

loksabha election banner

ग्राम उदैतपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री शुक्रवार शाम खेत की ओर गयी थी। उसी समय गांव का ही पुष्पेंद्र सिंह पाल पुत्री को अकेला पाकर खेत में घसीट ले गया और दुष्कर्म किया। पुत्री ने विरोध करते हुये शोर मचाया। इसी बीच उधर से उसके पति गुजरे, जिस पर युवक उसको बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। महिला पुत्री को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा आरोपी पुष्पेंद्र सिंह पाल के खिलाफ दर्ज किया है। वहीं किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद मोहन जायसवाल ने कहा कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.