नो-इंट्री में ट्रेक्टरों से लगा जाम
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : नो-इंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। इसके
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : नो-इंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद भी दिनभर ट्रेक्टर मुख्य बाजार में नजर आते हैं, इससे आम आदमी को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं ड्यूटी करने के नाम पर पुलिसकर्मी केवल खानापूर्ति करते नजर आते हैं।
शनिवार कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बाजार करने का दिन है। इन दिन ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों की खासी भीड़ बाजार में होती है। लोग खरीददारी को कस्बे में पहुंचे हैं। 24 जनवरी को भी बाजार का ही दिन था। भीड़ के बीच कहीं से तीन ट्रेक्टर चालक नो-इंट्री में प्रवेश कर गये। इसके बाद सड़क जाम होने लगी। ट्रेक्टर जिधर रुक जाते, वहीं का यातायात पूरी तरह से रुक जाता। ऐसे में अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले दोपहिया वाहन चालकों को सर्वाधिक समस्या का सामना करना पड़ा। उनको कई घंटे नगर के मुख्य बाजार से गुजरने में लग गए। इस बीच किसी भी पुलिसकर्मी ने ट्रेक्टरों को मुख्य बाजार से बाहर करने की जहमत नहीं उठाई। ज्ञातव्य हो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशुनगढ़ तिराहा, पीपल चौराहा, नगर पालिका तिराहा व सौरिख तिराहे पर नो-इंट्री की समय पर्याप्त पुलिस बल मुस्तैद रहता है। इसके बाद भी ट्रेक्टरों का नो-इंट्री में प्रवेश करना लोगों की समझ से परे है। क्षेत्राधिकारी बीपी सिंह सोलंकी ने कहा कि ड्यूटी स्थलों का औचक निरीक्षण का व्यवस्था देखी जायेगी। कर्मचारियों की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।