यातायात जागरूकता के लिए निकाली बाइक रैली
कन्नौज, जागरण संवाददाता : यातायात जागरूकता माह के तहत यातायात पुलिस कर्मियों ने शहर में बाइक रैली नि
कन्नौज, जागरण संवाददाता : यातायात जागरूकता माह के तहत यातायात पुलिस कर्मियों ने शहर में बाइक रैली निकाली। रैली को पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने पुलिस कर्मियों को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय से निकाली गई रैली तिर्वा क्रासिंग से मकरंदनगर होते हुए लाखन तिराहा पहुंची। वहां पर यातायात प्रभारी विनोद कुमार यादव ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने कहा कि लोग अपनी लेन पर ही चलें। रैली का समापन सदर कोतवाली में किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव ने भी वहां आए लोगो को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।