सात गांवों में सीमा विवाद पर अफसरों ने किया मंथन
कन्नौज, जागरण संवाददाता : कन्नौज-हरदोई सीमा विवाद में दोनों जनपदों के उपजिलाधिकारियों में काफी देर म
कन्नौज, जागरण संवाददाता : कन्नौज-हरदोई सीमा विवाद में दोनों जनपदों के उपजिलाधिकारियों में काफी देर मंथन चला। इसमें सात गांवों में भूमि कब्जा को लेकर रणनीति बनाई गई। इस मामले में शनिवार को नाप करवाकर कब्जा किया जाएगा।
गुरुवार को सदर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला व बिलग्राम के उपजिलाधिकारी प्रेमप्रकाश तिवारी की महेंदी घाट के निरीक्षण भवन में काफी देर बैठक चली। इसमें सीमा विवाद में सात गांवों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें बहसुइया, कटरी बहसुइया, महादेवा, कटरी महादेवा समेत सात गांव सम्मलित है। सीमा विवाद होने की वजह से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत आ रही थी। काफी देर चले मंथन के बाद आधी-आधी भूमि पर कब्जे किए जाने की रणनीति बनाई गई। इस को लेकर शनिवार को नाप करवाई जाएगी। इससे दोनों जिले में सीमा विवाद को समाप्त किया जा सके। इस मौके पर बिलग्राम तहसीलदार रामचंद्र यादव समेत दोनों जगह के कानून गो, लेखपाल समेत कई कर्मी मौजूद रहे।