एक साल से खराब पड़ा है हैंडपंप
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगा हैंडपंप एक साल से खराब पड़ा हुआ है जिसके चलत
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगा हैंडपंप एक साल से खराब पड़ा हुआ है जिसके चलते वाहनों का इंतजार करने वाली सवारियों व दुकानदारों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।
जीटी रोड फर्रुखाबाद चौराहे स्थित गैस एजेंसी के सामने एक मात्र हैंडपंप लगा हुआ है, वह भी काफी दिनों से खराब है। यहां पर रोडवेज बसों के साथ फर्रुखाबाद जाने वाली सवारियां हर समय वाहनों को इंतजार करती हैं, जिसके चलते यहां भीड़ लगी रहती है। गैस एजेंसी होने के चलते यहां दिनभर उपभोक्ताओं का भी आना जाना लगा रहता है। इस हैंडपंप के खराब होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए सवारियां व दुकानदार इधर उधर भटकते हैं। सलीम खान, संजय गुप्ता, कम्मू यादव, प्रभात गुप्ता, राजेश दुबे, कल्लू गुप्ता, परशुराम दुबे आदि ने जल निगम के अधिकारियों से हैंडपंप की मरम्मत करवाए जाने की मांग की है।