दीपावली के पहले पुलिस ने बाजारों में परखी सुरक्षा
कन्नौज, जागरण संवाददाता : दीपावली के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। दोपहर में अपर पुल
कन्नौज, जागरण संवाददाता : दीपावली के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। दोपहर में अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वे भारी लाव-लश्कर के साथ शहर में निकले। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि पुलिस दल ने पटाखा बाजार में लगे अग्निशमन यंत्र को चलवा कर देखे तो वह चला ही नहीं।
बुधवार दोपहर को अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य, क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह और कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव के साथ शहर में निकले। उन्होंने शहर में लगाई गई सभी पिकेट ड्यूटी को चेक किया। इस दौरान सभी पुलिस कर्मी मुस्तैद पाए गए। उसके बाद वे पटाखा बाजार में भी गए। इस दौरान उन्होंने पटाखा बाजार में दुकानों को चेकिंग की। अपर पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों से कहा कि खास सतर्कता बरतें।