दीपावली के बाद सही होगी वीसीबी
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : बहबलपुर विद्युत उपकेंद्र पर खोजीपुर फीडर की वीसीबी खराब होने के चलते इस फीडर
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : बहबलपुर विद्युत उपकेंद्र पर खोजीपुर फीडर की वीसीबी खराब होने के चलते इस फीडर की आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न हो गया है। सुचारू ढंग से आपूर्ति न मिलने से किसान परेशान हैं।
नगर के बहबलपुर विद्युत उपकेंद्र पर खोजीपुर फीडर की वीसीबी मशीन एक सप्ताह पहले खराब हो गई थी। जिसके चलते इस फीडर की आपूर्ति के दौरान ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो गई थी। कर्मचारियों ने मशीन को सही करने का प्रयास किय लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में जैसे तैसे कर्मचारियों ने इसी खराब वीसीबी वाली मशीन से आपूर्ति को बहाल कर दिया। अब इस फीडर पर आपूर्ति के दौरान ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न होती है जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं इस उपकेंद्र पर कार्य करने वाले कर्मचारी भी परेशान रहते है।
फाल्ट होने पर यह मशीन तेज धमाके के साथ ब्रेक हो जाती जिससे कर्मचारी भयभीत रहते हैं। इस फीडर से जुड़े गांवों में निर्बाध आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एसएसओ अनिरुद्ध ने बताया कि अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। दीपावली के बाद टीम आकर वीसीबी की मरम्मत का कार्य करेगी।