तहसील दिवस पर दिखा दीपावली का असर
कन्नौज, जागरण संवाददाता : दीपावली त्योहार से ठीक दो दिन पहले तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पर्
कन्नौज, जागरण संवाददाता : दीपावली त्योहार से ठीक दो दिन पहले तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पर्व का असर दिखाई दिया। सदर तहसील में मात्र 46 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मौके पर दो ही शिकायतों का निस्तारण किया जा सका।
मंगलवार को सदर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव ने की। इस दौरान डीपीओ, समाज कल्याण विभाग, नगर पालिका, डीपीआरओ की एक-एक, जल निगम की पांच, विकास विभाग की छह, पुलिस की 11 व राजस्व के सबसे अधिक 18 प्रार्थना पत्र समेत कुल 46 फरियादी आए। इसमें दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
एडीएम श्री यादव ने शेष प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह में निस्तारित किए जाने के निर्देश अधीनस्थ अफसरों को दिए। इस मौके पर सदर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी करन सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार, बीडीओ समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।