शहीद की विधवा ने सीएम को दिया 8 सूत्रीय मांगपत्र
By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 01:05 AM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 01:05 AM (IST)
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : शहीद की विधवा अनीता देवी ने मुख्यमंत्री को 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिस पर सीएम ने अधिशाषी अभियंता विद्युत पीराम को बुलाकर शीघ्र एचटी लाइन को हटवाये जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
- बच्चों के भरण-पोषण के लिए व्यवसाय करने को पेट्रोल पंप दिया जाये।
- परिवारीजनों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाये।
- बच्चों को स्कूल भेजने का साधन उपलब्ध कराया जाये।
- शहीद स्मारक बनवाया जाये।
- रहने के लिए आवास की व्यवस्था की जाये।
-उनके नाम 20 बीघा जमीन दी जाये।
- उसकी पुत्री संध्या को शिक्षा के अनुरूप बेहतर नौकरी दी जाये।
- मकान के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन के तारों को तत्काल हटवाया जाये।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें