बदमाशों ने प्रधान पति को गोली मारी, जख्मी
अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्रह्माबाद निवासी प्रधान पति को बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पातल के लिए रेफर किया गया है।
गांव निवासी प्रधान आमना का पति रज्जाक हुसैन बीती रात्रि अपने नलकूप पर सोया हुआ था। गेंहू की सिंचाई के लिए उसका बटाईदार भी उससे कुछ दूरी पर सोया था। रात्रि में कुछ बदमाश आते दिखाई दिए तो प्रधान पति व उसका बटाईदार जाग गए और घर की ओर चल दिए। प्रधान पति घर पहुंचा। बाद में घर पहुंचने पर प्रधान पति ने अपने बेटे को आवाज दी। इसी बीच बदमाशों के दिखाई देने पर उन्हें टोक दिया। इस पर बदमाशों ने गोली दाग दी। जो प्रधान पति के सीने व पैर में धंस गई। जिससे प्रधान पति गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर की आवाज गूंजते ही गांव में जाग हो गई। काफी संख्या में ग्रामीण घरों से निकल आए। रात्रि का लाभ उठाते हुए बदमाश फरार हो गए। बाद में घायल को लेकर परिजन व ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। यहां तहरीर दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। यहां से उसे जिला अस्पातल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर