अवैध कब्जे के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
अमरोहा। तिगरिया भूड़ की महिलाओं ने दंबग द्वारा नगर पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने तथा पीपल का पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कब्जा हटाए जाने की मांग की।
गजरौला की काशीराम कालोनी की दर्जनों महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि गजरौला निवासी शौकत अली ने नगर पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उसमें खड़ा पीपल का वृक्ष भी कटवा लिया है जबकि क्षेत्रवासी इस वृक्ष की पूजा अर्चना करते थे। विरोध पर क्षेत्रीय नागरिकों के साथ गाली-गलौच भी करता है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में रोष पनप रहा है। महिलाओं ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों में चम्पा देवी, गीता देवी, सुषमा, रामेश्वरी, रीना, मुन्नी, संतोष, निर्मला, मुनेश, प्रेमवती, शशी शर्मा, कुलदीप, निर्मला, करन सिंह, पिंघा आदि शामिल रहीं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर