तय रुपए नहीं देने पर गयी माधव और राहुल की जान!
झाँसी : एरच के ग्राम पठा के जंगल में एक सप्ताह पहले मिले दो युवकों के शवों ने हड़कम्प मचा दिया था। दो
झाँसी : एरच के ग्राम पठा के जंगल में एक सप्ताह पहले मिले दो युवकों के शवों ने हड़कम्प मचा दिया था। दोनों के गले रेत कर हत्या करने और पास में ही पूजा सामग्री मिलने से साफ हो रहा था कि दोनों की हत्या तन्त्र विद्या के चलते की गयी है। आखिरकार पुलिस आरोपियों तक पहुँच गयी और जिस लाइन पर पुलिस काम कर रही थी, वो सही साबित हुयी।
थाना एरच के ग्राम पठा के जंगल में 17 अप्रैल को दो युवकों के शव मिले थे। दोनों की हत्या गला रेत कर की गयी थी। इनकी शिनाख्त ग्राम भसनेह निवासी फुटकर गल्ला व्यापारी 28 वर्षीय माधव सिंह और उसकी गाड़ी चलाने वाले 25 वर्षीय राहुल कुशवाहा के रूप में हुई थी। दोनों ज्यादातर समय साथ रहते थे। सूत्रों की मानें तो एरच के किशोरी नामक युवक के मामा नाम से प्रचलित तांत्रिक से मिलना जुलना था। तांत्रिक टेहरका का रहने वाला है और उसके साथ कुलपहाड़ का एक चेला रहता है। तांत्रिक ने किशोरी को बताया कि वह तन्त्र विद्या से ़जमीन के अन्दर से कछुआ को निकाल लेता है। इसके बाद पूजा पाठ से सोना निकालता है। पूजा-पाठ पर दो लाख रुपए का खर्च आता है। अगर इतने रुपए की व्यवस्था हो जाए, तो सभी मालामाल हो जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि किशोरी के सम्बन्ध मृतक राहुल कुशवाहा से थे। उसने राहुल को पूरी कहानी बतायी, राहुल ने माधव को। तीनों ने तांत्रिक से बात की और माधव ने गेहूँ बिकने पर 2 लाख रुपए की व्यवस्था का आश्वासन दिया। 16 अप्रैल को पाँचों पूजा-पाठ के लिए पठा के जंगल में पहुँचे। तांत्रिक अपने चेले और किशोरी के साथ पूजा में लग गया। इधर बोलेरो गाड़ी से पहले माधव और राहुल आए और गाड़ी में बैठ रहे। सूत्रों की मानें तो तांत्रिक ने शाम से ही पूजा शुरू कर दी और रात करीब 3 बजे माधव से 2 लाख रुपए माँगे। माधव ने 50 ह़जार रुपए का इन्त़जाम होने की बात कही, जिस पर तांत्रिक गुस्सा हो गया और पूजा खराब होने की बात कहते हुए उसने पास में रखी कुल्हाड़ी से माधव की गर्दन में वार कर दिया। यह देखकर राहुल भागा, तो तांत्रिक के चेले ने टांग अड़ाकर उसको गिरा दिया और हाशिये से उसका गला रेत दिया। इसके बाद तीनों आरोपी भाग गये। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्होंने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों से बात की, तो उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
आज की रात शब-ए-मैयराज
झाँसी : आज 24 अप्रैल को माह-ए-रजब की 26 तारीख है। आज की आने वाली रात माह-ए-रजब की 27वीं रात होगी। यह बड़ी ही अ़जीम और बरकतों वाली रात है। इसी रात को सरवर-ए-कायनात ह़जरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम को मैयराज नसीब हुई थी। मस्जिद-ए-अकसा में नबीयों व मलायका की नमा़ज की इमामत की थी। दोनों जहान के मालिक से रूबरू हुए थे। इस रात में जागकर इबादत करने वाले के एमाल-नामे में मैराज पाने का सवाब लिखा जाएगा। यह शब-ए-रहमत है। रसूले खुदा का फरमान है कि इस रात में इबादत करने वालों को अल्लाह हर तरह से नवा़जता है। नश्तर भारती बताते हैं कि रजब की 27वीं रात को इबादत करने वाले को सौ वर्ष की नेकियों का सवाब मिलता है। इसी रात पाँच वक्त की नमा़ज का आदेश प्राप्त हुआ था।