खेती देख किसान को हुआ हृदयाघात, मौत
झाँसी : सीपरी बा़जार के सुदीप यादव के पिता राम सिंह यादव का देहान्त हो चुका है। उन्होंने कुछ लोगों स
झाँसी : सीपरी बा़जार के सुदीप यादव के पिता राम सिंह यादव का देहान्त हो चुका है। उन्होंने कुछ लोगों से लगभग 70 ह़जार रुपये कर्ज ले रखा था, देहान्त के बाद पुत्र को वह पैसे वापस करना थे, जिसकी वजह से वह चिन्ता में रहता था। उसने अपनी 4 बीघा ़जमीन पर उड़द बो रखी है। आज सुबह वह खेत पर गया, जहाँ देखा कि पानी के चलते अधिकांश पौधे बह गये थे। परिजनों के अनुसार यह देख उसे हार्ट अटैक आ गया। पड़ोसी किसान उसे मेडिकल कॉलिज ले गये, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रेलवे पुलिस को मिले 3 अज्ञात शव
झाँसी : अलग-अलग स्थानों पर रेलवे पुलिस को 3 अज्ञात शव मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम बूढ़ा के समीप रेलवे लाइन पर आज सुबह एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी थी। वह काली पैण्ट, सफेद चौखाने की शर्ट पहने हुये था, उसके बाल लाल रंग से रंगे थे।
- रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आज सुबह अलग-अलग स्थानों पर एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। वह कुर्ता-पैजामा पहने था। वहीं, कुछ दूरी पर एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। चिकित्सकों के अनुसार बीमारी के चलते उनकी मौत हो गयी थी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
सड़क पर गहरे गड्ढे, चलना मुश्किल
झाँसी : सीपरी बा़जार के मसीहागंज स्थित पुरानी कलारी के पास लोगों को इस समय बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन निकालना तो दूर, पैदल चलने में दिक्कत हो रही है। इसका कारण है सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे। इस मार्ग पर कई स्थान पर सड़क से डामर हट चुका है। गिट्टी की वजह से गाड़ी चलाने में परेशानी हो रही है और गड्ढों में पानी भरा होने के कारण गाडि़याँ फिसलकर गिर रही हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार सम्बन्धित विभाग को शिकायत की, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी। लोगों का कहना है कि ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते वन-वे ट्रैफिक से इस मार्ग से अधिक वाहन निकल रहे हैं, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा।
इलाइट चौकी इंचार्ज निलम्बित
झाँसी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बीती शाम कार्य में लापरवाही बरतने पर इलाइट चौकी इंचार्ज लोकेन्द्र त्रिपाठी को निलम्बित कर दिया। उनके स्थान पर किसी उप निरीक्षक को नहीं भेजा गया है। चन्द्रशेखर आ़जाद मूर्ति के पीछे लगभग एक वर्ष से ़जमीन का विवाद चला आ रहा है। यहाँ कुछ लोगों द्वारा दुकानों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। एक पक्ष सड़क के किनारे पट्टी पर अपनी दावेदारी के साथ ही राजस्व महकमे की एनओसी दिखाता है, जबकि नगर निगम ने अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया। सड़क किनारे पट्टी पर एपेक्स बिछे होने पर नगर निगम ने उक्त ़जमीन को सरकारी बताते हुये निर्माण कार्य रुकवा दिया था। इसके बाद कई बार निर्माण कार्य चालू हुआ और रुका। कई दुकानें बन गई, तो कुछ का निर्माण अभी भी चल रहा है। इयको देखते हुये एसएसपी ने यथास्थिति रहने व निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिये थे। उनके निर्देश के बाद भी निर्माण कार्य जारी था, इसको लापरवाही मानते हुये एसएसपी ने उप निरीक्षक लोकेन्द्र त्रिपाठी को निलम्बित कर दिया।