Move to Jagran APP

घर का उजाला होते हैं वृद्ध

झाँसी : वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्थान के तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस व गाँधी जयन्ती के उप

By Edited By: Published: Sat, 03 Oct 2015 01:17 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2015 01:17 AM (IST)
घर का उजाला होते हैं वृद्ध

झाँसी : वरिष्ठ नागरिक कल्याण संस्थान के तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस व गाँधी जयन्ती के उपलक्ष्य में गोष्ठी व वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने वृद्धजनों को घर का उजाला बताया।

loksabha election banner

हँसारी स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि वैसे तो कोई नहीं चाहता कि बुजुर्गो का जीवन वृद्धाश्रम में कटे, लेकिन अपनों का तिरस्कार कुछ लोगों को यहाँ रहने के लिए मजबूर कर देता है। उन्होंने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं की सराहना की। मुख्य संरक्षक राजेन्द्र गुप्त ने वृद्धाश्रम की स्थापना को लेकर किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एसपी भाटिया ने कहा कि वृद्धजनों की उपस्थिति से बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं, इसलिए उनका हमेशा सम्मान करना चाहिए। इससे पहले कैलाश नारायण श्रंगीऋषि, एड. भीम प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. आरएस गुप्ता, डॉ. चन्द्ररेखा सिंह, संगीतकार कृष्णकान्त झा के साथ ही राजेन्द्र गुप्त की पत्‍‌नी कृष्णा गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में त्रिभुवन नाथ त्रिवेदी ने भी विचार व्यक्त किए। प्रकाश गुप्ता ने संचालन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.