क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों की जानकारी ली
झाँसी : आगरा से स्थानान्तरित होकर आयीं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने आज यहाँ पदभार ग्रहण क
By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 02:01 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 02:01 AM (IST)
झाँसी : आगरा से स्थानान्तरित होकर आयीं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने आज यहाँ पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने जिम्नास्टिक हॉस्टल का निरीक्षण किया, तो खिलाड़ी कम मिले। इस पर उन्होंने कोच को बुलाकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अन्य खेलों के कोच से भी बात की और विभिन्न खेलों की स्थिति की जानकारी ली।
किशोर को घर पहुँचाया
झाँसी : रेलवे स्टेशन पर भटकते मिले किशोर अजित सिंह (13) को आज जि़ला प्रोबेशन अधिकारी ने घर भेज दिया। बीते रोज उसे चेतना संस्था को सुपुर्द किया गया था, जिसे आज जि़ला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय लाया गया। टीकमगढ़ जनपद के तहसील पृथ्वीपुर के परखेरा निवासी अजित के पिता मलखान ग्वालियर में मजदूरी करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें