Move to Jagran APP

रुपए हड़पे, अपहरण की फैलायी अफवाह

झाँसी : बीती देर रात पुलिस महकमे में उस समय हड़कम्प मच गया था, जब एक व्यक्ति ने अपने साथी के अपहरण की

By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 01:39 AM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 01:39 AM (IST)
रुपए हड़पे, अपहरण की फैलायी अफवाह

झाँसी : बीती देर रात पुलिस महकमे में उस समय हड़कम्प मच गया था, जब एक व्यक्ति ने अपने साथी के अपहरण की अफवाह फैला दी। तफ्तीश में पुलिस ने पाया कि आरोपी ने एक एनजीओ के संचालक से 15 लाख रुपए हड़प कर लिये। धनराशि वापस माँगी, तो उसको फर्जी केस में फँसाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

थाना नवाबाद में ललितपुर के चौक बाग, शन्ति नगर निवासी अरविन्द जैन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी दो एनजीओ हैं। 2014 में उससे मध्य प्रदेश के पन्ना की तहसील अजयगढ़ के ग्राम अजयगढ़ निवासी देवेन्द्र दुबे मिला। एनजीओ को करोड़ों रुपए के काम दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए देने को कहा। उसकी बातों पर विश्वास करके 8 अप्रैल 2014 को 6 लाख रुपए इलाइट चौराहा के पास दिए। इसके बाद 7 लाख रुपए सदर बा़जार में दिए। इसके बाद उसने अपने साथियों से 2 लाख रुपए मँगाए, जो उसने दे दिए। इसके बाद संस्था के नाम पर फर्जी वर्क ऑर्डर बनाकर दे दिया। पोल खुलने पर उसने रुपए वापस माँगे, तो वह एनजीओ के खाते में धनराशि ट्रांस्फर की बात कहने लगा। बीते रोज देवेन्द्र दुबे अपने दो साथियों के साथ इलाइट चौराहा के पास स्थित एक होटल में आया और उसको बुला लिया। 5 लाख रुपए माँगे, तो उसने इन्कार कर दिया। इस पर उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया और कार (एमपी 35 सीए 1556) से उसको टक्कर मारने की कोशिश की। देर रात देवेन्द्र को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी दौरान देवेन्द्र के साथियों ने अपहरण की झूठी सूची पुलिस कण्ट्रोल रूम को दे दी। मण्डी चौकी प्रभारी ने मामले की जाँच कर आरोपी देवेन्द्र दुबे को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि देवेन्द्र उदयपुर गाँव का सरपंच है। उसने अरविन्द से धोखाधड़ी कर 15 लाख रुपए ले रखे थे। बीती रात विवाद होने पर आरोपी के साथियों ने अपहरण की झूठी खबर फैला दी थी।

गाड़ी की टक्कर पर मण्डी में दो पक्ष भिड़े

झाँसी : सब़्जी मण्डी में मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया, जिससे वहाँ पर भीड़ लग गयी। पुलिस के पहुँचने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए।

शिवाजी नगर, आरटीओ आफिस के पीछे रहने वाले मुहम्मद शफीक ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि मण्डी में उसकी दो दुकानें हैं। दुकान के सामने एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी, जिसको दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसको लेकर विवाद हो गया, तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कर दी। उधर, दूसरे पक्ष ने भी प्रार्थना-पत्र देने की बात कही, लेकिन देर शाम तक वह पुलिस के पास नहीं पहुँचे थे।

फोटो : 24 एसएचवाई 5

:::

सेवा शर्तो में संशोधन के विरोध में उतरे नगर निगम कर्मी

0 मुख्यमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन मण्डलायुक्त को दिया

झाँसी : स्थानीय निकायों में कार्यरत अकेन्द्रीय सेवा के कर्मचारियों के स्थानान्तरण एवं सेवा शर्तो में संशोधन के विरोध में आज नगर निगम के कर्मी ने मुख्यमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन मण्डलायुक्त को दिया।

उप्र निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेशीय आह्वान पर कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के शाखा अध्यक्ष चैनू सिंह यादव के नेतृत्व में ज्ञापन देते हुए उप्र नगर निकाय अधिनियम (संशोधित) विधेयक 2015 के अन्तर्गत स्थानान्तरण एवं सेवा शर्तो में संशोधन के ़फैसले का विरोध किया गया। ज्ञापन में संशोधन पर पुन: विचार कर वार्ता के माध्यम से समाधान की पहल की बात कही। इस मौके पर जहीर अब्बासी, गोपाल कृष्ण दुबे, मोहम्मद परवेज खान, अशोक वाल्मीकि, राजेन्द्र तिवारी, परशुराम सतोईया, रवि व्यास, नन्हे लाल सेन, महेश सेन, चिण्टू अब्बासी, याकूब अब्बासी, सलीम अब्बासी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.