यातायात के नियम याद दिलाएगी एलसीडी स्क्रीन
- इलाइट चौराहा व बस स्टैण्ड पर यातायात विभाग ने लगवायी स्क्रीन झाँसी : यातायात नियमों का पालन करान
- इलाइट चौराहा व बस स्टैण्ड पर यातायात विभाग ने लगवायी स्क्रीन
झाँसी : यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस ने आधुनिकता का सहारा लिया है। शहर के प्रमुख चौराहे व बस स्टैण्ड के पास एलसीडी स्क्रीन लगवा दी गई है, जिनमें यातायात के नियम चलते रहेंगे। यातायात पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे लोगों की मानसिकता पर असर पड़ेगा।
गौरतलब है कि महानगर के प्रमुख इलाइट चौराहा पर चौतरफा वाहनों के आवागमन के कारण अक्सर जैम की स्थिति बनी रहती है। यह हाल बस स्टैण्ड का भी है, जहाँ दिन भर लोग जैम में फँसे रहते हैं। यातायात पुलिस सिपाही अक्सर इन चौराहों पर खड़े होकर ट्रैफिक नियन्त्रित करते ऩजर आते हैं, पर स्थिति बदलने का नाम नहीं ले रही। इसी के मद्देऩजर अब लोगों को यातायात के नियम याद दिलाने की व्यवस्था विभाग ने कर दी है। इसकी शुरूआत भी इलाइट और बस स्टैण्ड से की गई है। आज रात एक स्क्रीन इलाइट चौराहा व दो स्क्रीन बस स्टैण्ड पर लगा दी गई। स्क्रीन पर यातायात के नियम और जुर्माना आदि फ्लैश हो रहा है। टीएसआइ सुभाष चन्द्र यादव ने कहा कि लोगों की ऩजर इस पर पड़ेगी, तो वे नियम तोड़ने से पहले सोचेंगे। यदि एक ने भी नियम का पालन करना शुरू किया, तो देखादेखी और भी लोग ऐसा करने लगेंगे। लोगों की मानसिकता बदलना बहुत ़जरूरी है, तभी जाकर सुधार आ सकता है।
झाँसी खेल
:::
फतेहपुर ने बाजी मारी
- अन्तर वाहिनी पीएसी मल्लखम्भ प्रतियोगिता का समापन
झाँसी : 33वीं वाहिनी पीएसी झाँसी के मल्लखम्भ मैदान में चल रही तृतीय अन्तर वाहिनी पीएसी कानपुर अनुभाग की मल्लखम्भ प्रतियोगिता का समापन उप सेनानायक दयानन्द मिश्र के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर को प्रथम व 33वीं वाहिनी पीएसी झाँसी को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर चल बैजन्ती सम्मान से सम्मानित किया गया। पीएसी फतेहपुर के आरक्षी रमेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किये जाने उपरान्त मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर लल्लन सिंह, शिवराज शाह, सुरेश चन्द्र, ब्रजकिशोर साहू, देवपाल सिंह, शिवनारायण राजपूत, सुरेश प्रताप सिंह, राम सिंह सिकोरिया, रघुवीर शरण रावत आदि उपस्थित रहे। उद्घोषक की भूमिका आरक्षी वाहिद अली हाशमी ने निभायी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन पीएसी कानपुर अनुभाग की टीम हेतु किया गया, जो 20 अपै्रल से होने वाली उप्र पुलिस मल्लखम्भ प्रतियोगिता में भाग लेगी।
पुलिस भर्ती : मेडिकल व दस्तावे़ज सत्यापन शुरू
झाँसी : डीआइजी के निर्देश पर पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण व दस्तावे़ज की जाँच आज से शुरू हो गई। इस दौरान चिकित्सकों के पैनल के दौरान जाँच अधिकारी मौजूद रहे। यह प्रक्रिया 13 अपै्रल तक चलेगी।
प्रणाम
धर्म
श्रीराम नवमी
- हैहयवंशीय क्षत्रिय समिति हयारण ताम्रकार समाज के तत्वावधान में राम नवमी उत्सव जवाहर चौक स्थित श्री रामजानकी मन्दिर में सुबह 8 बजे।
- चमनगंज सीपरी बा़जार स्थित रघुनाथ जी मन्दिर में कार्यक्रम अपराह्न 12 बजे।
- सीपरी बा़जार स्थित श्री साई सेवा धाम ठडेश्वरी बाबा मन्दिर में दीपदान शाम 6 बजे।
- जेसीआइ झाँसी वीरांगना के तत्वावधान में श्रीराम धुन कुष्ठाश्रम में शाम 4 बजे।
अन्य
सेमिनार
- दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउण्टेण्ट्स ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में सेमिनार एक होटल में सुबह 9.30 बजे।
- आर्य कन्या डिग्री कॉलिज में नैशनल सेमिनार सुबह 11 बजे।