Move to Jagran APP

अवैध होर्डिग्स हटाने से खड़े किए हाथ

झाँसी : नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में मेयर व पार्षदों ने मिलकर नगर निगम प्रशासन पर अवैध होर्डिग्स

By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 02:19 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 02:19 AM (IST)
अवैध होर्डिग्स हटाने से खड़े किए हाथ

झाँसी : नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में मेयर व पार्षदों ने मिलकर नगर निगम प्रशासन पर अवैध होर्डिग्स को बढ़ावा देने तथा स़फाई व्यवस्था को ठीक कराने में असफल होने पर विरोध जताया। पार्षदों के अव्यवस्थाओं को लेकर किए गए सवालों पर अधिकतर अ़फसर सीधे जवाब नहीं दे सके।

loksabha election banner

निगम कार्यकारिणी शुरू होने पर मेयर किरन वर्मा ने नगर आयुक्त को पत्र दिया और इसे कार्यकारिणी को पढ़ कर सुनाया। मेयर ने पत्र में लिखा कि अधीनस्थ अधिकारी अपने दायित्व का ठीक से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। पार्षदों को निगम में समस्याओं को समाधान नहीं होने पर तहसील दिवस व अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। पत्र में महानगर की स़फाई व्यवस्था अस्त-व्यस्त होने, अनुपस्थित स़फाई कर्मियों पर अंकुश नहीं लगाने, नगर में निगम की सम्पत्ति व ़जमीन पर अवैध ़कब़्जे बढ़ने, महानगर में अवैध होर्डिग लगने की बात कही। मेयर ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन प्राप्त करते ही अवधि तय करने और उसी में प्रमाण पत्र देने को कहा। इसके अलावा वॉर्ड में पार्षदों द्वारा बताए गए कार्य की अपेक्षा जनकार्य विभाग द्वारा अपनी मर्जी से काम कराने, अतिक्रमण हटाओ अभियान रोस्टर के अनुसार नहीं चलाने, कर निर्धारण में उत्पीड़न होने समेत अन्य मुद्दों को उठाया गया। पार्षदों ने मेयर के इन मुद्दों का समर्थन किया। पार्षद सबसे अधिक अवैध होर्डिग्स बढ़ने पर आक्रोशित रहे। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि महानगर में होर्डिग्स के लिए 473 ही लीगल साइट हैं। बल्ली, बिजली व टेलीफोन के खम्भों पर लगाए जाने होर्डिग पूरी तरह अवैध हैं। निगम के पंजीकृत वेण्डर अवैध होर्डिग्स लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। प्रभारी अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने कहा कि कई बार होर्डिग्स हटाए गए, लेकिन निगम प्रशासन इस पर अंकुश नहीं लगा पाया। पार्षदों ने स्कूल्स, कॉलिज के सामने, सार्वजनिक स्थानों, महापुरुष की प्रतिमाओं के सामने व पार्क के पास तक अवैध होर्डिग्स लगा देने पर नारा़जगी जतायी। अन्तत: निगम प्रशासन ने व्यवस्था को रोकने को लेकर हाथ खड़े कर दिए। पार्षदों ने स़फाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर भी निगम प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया। पार्षदों ने निर्माण कार्य पर अवर अभियन्ता पर मनमानी से कार्य करने का आरोप लगाया। साथ ही कोटेशन के कार्य कराने की बढ़ती प्रवृत्ति पर नारा़जगी जतायी। इस पर नगर आयुक्त ने निरीक्षण के बाद ही कोटेशन पर कार्य कराने को कहा। बैठक में मुख्य अभियन्ता आरके वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यकारिणी में उप सभापति अमित यादव, सदस्य दिनेश प्रताप सिंह बुन्देला, राज बिहारी राय, उदयभान, गुलशन यादव, पुष्पेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.