दो लेखपालों ने चाबी सौंपी, एक सक्रिय
झाँसी : नगर निगम में आउट सोर्स पर लगे 3 लेखपालों में स दो ने जहाँ अपनी चाबी अधिकारी को सौंप दी है, व
झाँसी : नगर निगम में आउट सोर्स पर लगे 3 लेखपालों में स दो ने जहाँ अपनी चाबी अधिकारी को सौंप दी है, वहीं एक अभी भी अपनी सीट पर जमा है।
नगर निगम के सदन ने गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए सम्पत्ति विभाग में लगे 3 लेखपालों को हटाए जाने के प्रस्ताव पारित किया था। 30 नवम्बर को सभी को हटा दिया गया था, पर ये लेखपाल काम को अंजाम दे रहे थे। बिना मानदेय के काम करने से उन पर लगे आरोप गहरा रहे थे। यह मामला प्रकाशित हुआ, तो दो लेखपालों ने कार्यमुक्त होकर अपनी अलमारियों की चाबी मानचित्रकार को सौंप दी, लेकिन एक अभी भी काम कर रहा है। बताया गया है कि उक्त लेखपाल महानगर से लगभग 60 किलोमीटर दूर रहता है। नगर निगम से हटा दिए जाने के बाद रो़ज आ-जा रहा है और काम को अंजाम दे रहा। आरोप है कि जिन लोगों ने नगर निगम के नाले, नाली आदि पर अतिक्रमण कर भवन बना लिए हैं, उनको नोटिस देकर वसूली की जा रही है। इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो जाँच के बाद भी पता चल सकेगा, लेकिन उक्त लेखपाल के नगर निगम लगातार आने से उसकी भूमिका पर सन्देह गहराता जा रहा है।