एक दूजे के हुए 121 जोड़े
- श्री शिव परिवार लोक कल्याण संस्था द्वारा आयोजित चतुर्थ सर्व समाज सामूहिक विवाह महोत्सव सम्पन्न झ
- श्री शिव परिवार लोक कल्याण संस्था द्वारा आयोजित चतुर्थ सर्व समाज सामूहिक विवाह महोत्सव सम्पन्न
झाँसी : श्री शिव परिवार लोक कल्याण संस्था द्वारा शिव परिवार कॉलनि पंचवटी में आयोजित चतुर्थ सर्व समाज सामूहिक विवाह महोत्सव में 121 जोड़ों ने भगवान को साक्षी मनाकर एक दूजे को जीवनसाथी माना और अग्नि के समक्ष 7 फेरे लेकर नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि संस्था के केन्द्रीय अध्यक्ष नत्थू कुशवाहा द्वारा जिस तरह से सामूहिक विवाह आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके लिए वह बधाई के साथ सम्मान के हकदार हैं। नत्थू कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने निर्धन परिवार की कन्याओं के विवाह आयोजित कराने का संकल्प लिया है और इसके तहत 4 वर्षो मे 850 से अधिक लड़कियों के विवाह सम्पन्न कराए। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रघुराज सिंह, ़िजला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीरा विष्णु राय, ़िजला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाहा, मुहम्मद हाशिम, कदीर खान, सतीश खत्री, इं. देवेन्द्र रावत, , सीओ (सिटि) कल्याण सिंह के साथ ही इस मौके पर अशोक बाजपेई, मनीराम यादव गोविन्द दास कुशवाहा, बालकिशन कुशवाहा, अनिल वर्मा, राजू कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संस्था के प्रवक्ता ज्ञानेश्वर कुशवाहा व चित्रलेखा सिंह ने संयुक्त रुप से संचालन व दामोदर कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। सभी जोड़ों का जयमाला कार्यक्रम अंजनी माता मन्दिर पर सम्पन्न हुआ।
महिला के गले से मंगलसूत्र उड़ाया
सामूहिक विवाह महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गयी थी, लेकिन अराजकतत्वों ने आवास विकास निवासी कस्तूरी के गले से सोने का मंगलसूत्र उड़ा दिया।