सज गया तिब्बती बा़जार
झाँसी : शहर में सर्दियों की दस्तक अपने साथ लेकर आती है हिमाचल प्रदेश से कुछ मेहमान..जो अपने साथ लाते
झाँसी : शहर में सर्दियों की दस्तक अपने साथ लेकर आती है हिमाचल प्रदेश से कुछ मेहमान..जो अपने साथ लाते हैं गर्म कपड़ों का ख़जाना और इसको सजाते हैं इलाइट चौराहे से गोविन्द तिराहा जाने वाले मार्ग पर आइस फैक्ट्रि के बगल में। सारा शहर गर्म कपड़ों की ख़्ारीदारी के लिए इस तिब्बती मार्केट का इन्त़जार करता है। ये विक्रेता हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, शिमला, मनाली आदि स्थानों से लगभग 2 दिनों का स़फर तय करके 4 महीनों के लिए झाँसी आते हैं।
देहरादून के पास स्थित पोण्टा साहिब से आई दोरजी डालमा बताती हैं- 'हम 5 अक्टूबर से यहाँ हैं। एक विद्यालय में 4 महीने रहने की सारी व्यवस्था करने के बाद अब हमने यह बा़जार सजाया है। इस शहर का वातावरण और लोग बहुत अच्छे लगते हैं। हम सारा सामान पंजाब से लाते हैं। शोरूम की अपेक्षा हमारा माल सस्ता होता है, इसलिये भी हर साल अच्छी-खासी भीड़ इकट्ठी होती है। बिक्री को सबसे अधिक शहर का मौसम प्रभावित करता है। यहाँ हमारा लगभग 70 प्रतिशत सामान बिक जाता है। वापसी से पहले हम यहाँ घूम-घाम कर जाते हैं। मैंने किला, ओरछा व साँची घूमा है। हम पिछले 40 सालों से झाँसी में दुकान लगा रहे हैं। इलाइट के पास लगभग 8 सालों से बा़जार सज रहा है।'
जनवरी के अन्त तक लगा रहेगा बा़जार
20 दुकानों से सज्जित तिब्बती बा़जार आज सज चुका है। यह जनवरी माह के अन्त तक स्थल विशेष पर रौनक बनाये रखेगा। इस रंग-बिरंगे बा़जार में प्रवेश करते ही आपको आसमान की ओर ताकने पर भी रंगीन व मनमोहक ऩजारा दिखाई देगा। विक्रेताओं ने बिक्री आरम्भ करने से पहले निरोगी प्रवास व व्यापार में सफलता की प्रार्थना के बाद बौद्ध धर्म से जुड़े मन्त्र लिखी बहुरंगी झण्डियाँ यहाँ सजाई हैं। इस बार यहाँ पहले से भी अधिक वैरायटि आपको मिलेगी - हर उम्र व आकार के लेडी़ज व जेण्ट्स स्वेटर, जैकिट, कोट, ओवरकोट, मफ्लर, शॉल, स्टोल, कुर्ते-कुर्तियाँ आदि। समय की माँग को देखते हुए इस बार यह बा़जार महिलाओं व लड़कियों के लिए तरह-तरह की गर्म कुर्ती-लैगिंग्स की जोड़ी लाया है, जो विशेष रूप से पसन्द की जाएंगी। हर बार की तरह इस बार भी यहाँ रेट फिक्स होने से किसी भी प्रकार के मोलभाव की गुंजायश नहीं। बस कपड़े पसन्द कीजिए और मूल्य चुकाने के बाद हँसते-मुस्कुराते पहाड़ी चेहरे उन्हें थमा देंगे आपके हाथों में।