Move to Jagran APP

दो झुलसी युवतियों की मौत

झाँसी : खाना बनाते समय आग से झुलसी एक युवती की आज 53 दिनों बाद मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी। जनपद

By Edited By: Published: Tue, 30 Sep 2014 01:29 AM (IST)Updated: Tue, 30 Sep 2014 01:29 AM (IST)
दो झुलसी युवतियों की मौत

झाँसी : खाना बनाते समय आग से झुलसी एक युवती की आज 53 दिनों बाद मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी।

prime article banner

जनपद टीकमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत पलेरा के ग्राम घूरा निवासी धर्मेन्द्र सिंह की 36 वर्षीय पत्‍‌नी वन्दना सिंह 6 अगस्त को चूल्हे पर खाना बना रहीं थी। अचानक चूल्हे से उछली आग उसके कपड़ों तक पहुँच गयी। इससे उसके कपड़ों में आग लग गयी। वह गम्भीर रुप से झुलस गयी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आज उसकी मौत हो गयी।

- टहरौली के कल्याणपुरा निवासी पिन्की पत्‍‌नी सुरेन्द्र बीते दिवस घर पर खाना बना रही थी। अचानक गैस लीक हो जाने के कारण उसके कपड़ों में आग लग गयी। इससे वह झुलस गयी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आज उसकी मौत हो गयी।

आपे की टक्कर से सब्जी विक्रेता महिला की मौत

झाँसी : राजगढ़ में आज सुबह एक आपे ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गयी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मौत हो गयी।

प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी नन्द किशोर की 60 वर्षीय पत्‍‌नी मिथला सब्जी की दुकान लगाती है। आज सुबह वह सब्जी लेने के लिए जा रही थी। वह सड़क के किनारे पैदल चली जा रही थी कि पीछे से आई आपे ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शाम के समय उसकी मौत हो गयी।

दो ट्रक भिड़े, चालक नहीं बचा

झाँसी : सोमवार की सुबह थाना पूंछ क्षेत्रान्तर्गत झाँसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों में भिड़न्त हो गयी। इससे एक ट्रक चालक की मौत हो गयी तथा दूसरे ट्रक का क्लीनर घायल हो गया।

कानपुर के लाल बाड़ा निवासी शिवकुमार पुत्र अम्बू आज सुबह अपने साथी सुरेन्द्र के साथ ट्रक में झाँसी से डस्ट भर कर कानपुर ले जा रहा था, तभी पूछ के समीप ग्राम खिल्ली के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़न्त हो गयी। इससे ट्रक चालक शिवकुमार गम्भीर रुप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। दूसरे ट्रक का क्लीनर बब्लू को भी चोटें आ गयी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

महिला ने ससुरालियों पर लगाया जलाने का आरोप

झाँसी : पूंछ के मोहल्ला बा़जार निवासी महेन्द्र कुमार की 32 वर्षीय पत्‍‌नी रेखा के कपड़ों में आग लग गयी। इससे वह गम्भीर रुप से झुलस गयी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहाँ उसने पुलिस को बताया कि वह कालपी के बेरई गाँव की रहने वाली है। 3 वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। कल वह कण्डे लेने गयी, तभी ससुरालियों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। उसने बताया कि वे दहेज में 5 लाख रुपए की माँग कर रहे थे। माँग पूरी न होने पर आग लगायी।

सड़क दुघर्टना में 2 घायल

झाँसी : दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुघर्टना में 2 लोग घायल हो गये।

रक्सा के कस्बा निवासी राजेश पुत्र प्रीतम आज सुबह सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।

- उल्दन के ग्राम नोहटा निवासी धनसिंह की 32 वर्षीय पत्‍‌नी मीरा खेत पर जा रही थी। वह सड़क पार करने लगी, तभी 4 पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

जहर खाने से किशोरी अचेत

झाँसी : जनपद टीकमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत सेन्दरी के ग्राम मादरी निवासी मोहन की 16 वर्षीय पुत्री नीतू ने मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया। इससे वह अचेत हो गयी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.