पानी की हौद में डूबने से कर्मचारी की मौत
झाँसी : सैन्य कर्मचारियों के लिए बूचड़खाने में माँस काटने वाले एक कर्मचारी की उस समय मौत हो गयी, जब वह खाना खाने के बाद पानी पीने के लिए हौद के पास गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
सदर बा़जार थाना क्षेत्र स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पीछे बने बूचड़खाने में माँस काटा जाता है। मुरार (ग्वालियर) निवासी विशम्भर तोमर पुत्र दयाल सिंह यहाँ काम करता है। बीती शाम वह भोजन करने के बाद पानी की हौद के समीप पानी पीने के लिए गया। बताया जाता है कि वह नशे की हालत में था। अचानक उसका पैर फिसला और वह हौद में गिर गया। उस समय वहाँ कोई नहीं था। थोड़ी देर बाद कुछ लोग पानी पीने गये, तो उन्होंने उसे हौद में पड़े देखा। उसे बाहर निकाला गया, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
युवती फाँसी पर झूली
0 मृतका के पिता ने ससुरालियों पर लगाया मारने का आरोप
झाँसी : बीती रात एक युवती ने फाँसी के फन्दे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर पुत्री को मार डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मऊरानीपुर के बड़ागाँव निवासी इरफान की पत्नी सितारा कल रात 10 बजे घर पर अकेली थी। उसका पति दुकान पर था। रात को वह घर लौटा, तो देखा कि पत्नी चुनरी से फन्दा बनाकर पंखे के एंगिल पर लटकी है। जानकारी मिलते ही भीड़ लग गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को ़कब़्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इधर, मेडिकल कॉलेज पहुँचे राठ निवासी मृतका के पिता रहमान ने कहा कि उसकी पुत्री सितारा का विवाह 1 वर्ष पहले हुआ था। ससुराल वाले दहेज के लिए उसकी पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे और इसी कारण पुत्री को मारकर फन्दे पर लटका दिया है।
़फ़र्जी चेक से निकाले 4 लाख
झाँसी : प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित एसबीआइ बैंक की शाखा से एक जालसा़ज ने ़फ़र्जी चेक के जरिए एक खाते से 4 लाख रुपए की निकासी कर ली। मामला संज्ञान में आने के बाद शाखा प्रबन्धक शान्तनु गौतम ने न्यायालय के समक्ष मामला रखा। न्यायालय के आदेश पर प्रेमनगर थाने में अनिल कुमार निवासी राजीव नगर के ख़्िाला़फ मामला पंजीकृत कर लिया गया।
पेट्रोल पम्प पर युवकों ने काटा बवाल
झाँसी : प्रेमनगर के नैनागढ़ निवासी ईशान कुमार साहू ने सीपरी बा़जार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात वह सीपरी बा़जार स्थित पेट्रोल पम्प पर खड़ा था, तभी सुमित, अंकित व जगदीश गाली देने लगे। विरोध करने पर उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट द़र्ज कर ली।
मारपीट में युवक घायल
प्रेमनगर के बल्लमपुर निवासी कालीचरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिवस वह गढि़या गाँव से मोटरसाइकिल से निकल रहा था, तभी वहाँ खड़े देवेश, रतीराम व सुनील ने उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला द़र्ज कर लिया।