Move to Jagran APP

लखनऊ गैंगरेप के ख़्िाला़फ प्रदर्शन, ज्ञापन

By Edited By: Published: Sun, 20 Jul 2014 01:46 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jul 2014 01:46 AM (IST)
लखनऊ गैंगरेप के ख़्िाला़फ प्रदर्शन, ज्ञापन

झाँसी : लखनऊ के मोहनलाल गंज स्थित एक प्राइमरी स्कूल में महिला के साथ गैंगरेप व हत्या के ख़्िाला़फ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। राजधानी के बाद आज ़िजला स्तर पर प्रदर्शन किया गया।

loksabha election banner

भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष सुमन पुरोहित के नेतृत्व में महिलाओं ने आज बरसते पानी में कलेक्टरेट पहुँचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं व भाजपा की पदाधिकारियों ने नगर मैजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कठोर कार्यवाही की माँग की। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष सुमन पुरोहित ने कहा कि राजधानी में महिला से साथ वीभत्स काण्ड कर समाज को झकझोर दिया है। प्रदेश में अब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोपियों को फाँसी की स़जा देने की माँग की। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने कहा कि प्रदेश में ़कानून-व्यवस्था पूरी तरह लचर हो चुकी है। ऐसी असहाय प्रदेश सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। इस दौरान क्षेत्रीय महामन्त्री जयदेव पुरोहित, राजीव सिंह पारीछा, गिरिजा तिवारी, प्रियंका सोनी, इन्दु वर्मा, कुसुम कुशवाहा, कल्पना सेंगर, नीता अवस्थी, रेखा साहू, पिंकी रायकवार आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.