झाँसी पुलिस ने सटीक निशाना साधा
झाँसी : पुलिस लाइन्स प्रांगण में कानपुर ़जोन की पुलिस अन्तर जनपदीय अलार्म एफिशिएन्सी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर, कार्बाइन प्रतियोगिता का समापन पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशान्त कुमार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिताओं में जनपद जालौन का दबदबा रहा। कई प्रतियोगिताओं को जीतकर उसने शील्ड अपने नाम की, वहीं अलार्म एफिशिएन्सी प्रतियोगिता में जनपद झाँसी ने 101.05 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती शील्ड प्राप्त की।
पुरानी स्पर्धा रायफल पुरुष प्रतियोगिता में जनपद जालौन ने प्रथम स्थान किया। इसी प्रकार नयी स्पर्धा (प्रोन) महिला रायफल, नयी स्पर्धा (प्रोन) पुरुष रायफल, नयी स्पर्धा (3 पी.) पुरुष रायफल, नयी स्पर्धा (3 पी.) महिला रायफल प्रतियोगिताओं में भी जनपद जालौन की टीमों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर चल बैजन्ती शील्ड को प्राप्त किया। नयी स्पर्धा कार्बाइन पुरुष प्रतियोगिता में जनपद कानपुर नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो रिवाल्वर/पिस्टल प्रतियोगिता में जनपद झाँसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिव सागर सिंह, एसपी सिटि अवधेश कुमार, एसपी देहात दिनेश सिंह, सीओ सिटि कल्याण सिंह, सदर आरपी यादव, सुबोध गौतम, राजेन्द्र कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक उम्रदराज खाँ आदि उपस्थित रहे।