Move to Jagran APP

जागरण इन्फो

By Edited By: Published: Mon, 07 Apr 2014 01:08 AM (IST)Updated: Mon, 07 Apr 2014 01:08 AM (IST)
जागरण इन्फो

ऐसे जानें मतदाता सूची में नाम है या नहीं

loksabha election banner

आवेदक को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय की सूचना उसके द्वारा फार्म 6 में दिये गये पते पर डाक द्वारा तथा फार्म 6 में दिये गये मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के द्वारा दी जाएगी। निर्वाचक नामावलियों से सम्बन्धित जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचक अधिकारी की वेबसाइट पर आप कभी भी देख सकते हैं।

:::

लोगो : जागरण इन्फो

:::

लोगो या स्वास्थ्य सम्बन्धी फोटो

:::

विश्व स्वास्थ्य दिवस आज

विश्व स्वास्थ्य संगठन अपने स्थापना दिवस के रूप में 7 अप्रैल का दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाता है। इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन स्वास्थ्य से जुड़ी एक समस्या की जानकारी, सुझाव व निदान के लिये एक थीम का चयन करता है। थीम का चयन लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखकर किया जाता है। वर्ष 2013 के लिये संगठन ने रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) को थीम चुना था। वर्ष 2014 के लिए संगठन ने --- थीम को चुना है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन : विश्व के लगभग सभी देशों में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं पर आपसी सहयोग व मानक विकसित करने के उद्देश्य से इस संस्था का गठन किया गया था। विश्व स्वास्थ्य संस्था (डब्लूएचओ) की स्थापना 7 अप्रैल 1947 को की गई थी। इसका मुख्यालय स्विट़जरलैण्ड के जेनिवा शहर में स्थित है। संस्था की वर्तमान निदेशक हांगकांग की मार्गरेट चान हैं। यह संयुक्त राज्य की एक अनुषांगिक इकाई (स्पेशलाइज़्ड एजेन्सी) है। इस संस्था में 123 देश सम्मिलित हैं। भारत भी विश्व स्वास्थ संगठन का एक सदस्य देश है और इसका मुख्यालय दिल्ली में है।

:::

भगवान शिव और पार्वती की फोटो

:::

अशोकाष्टमी आज

अशोकाष्टमी भगवान शिव और शक्ति की प्रतीक गौरी की पूजा का दिन है। यह पर्व मुख्य रूप से उड़ीसा, पश्चिम बंगाल समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में मनाया जाता है। अशोकाष्टमी को भवानी अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। चैत्र मास शुक्लपक्ष की अष्टमी के दिन पड़ने वाली अशोका अष्टमी/गौराष्टमी के बारे में लिखित और लोकमान्यताएं व्याप्त हैं। कहा जाता है कि सतयुग में भगवान राम राक्षसराज रावण के विनाश के लिये कई तरह के प्रयास कर रहे थे, लेकिन महाशक्ति की कृपा के कारण उसका समूल विनाश असम्भव था। ऐसे में रावण के भाई विभीषण ने राम को बताया कि रावण को मारने के लिये माँ दुर्गा की उपासना करना आवश्यक है। तब भगवान राम ने सात दिनों देवी स्तुति कर आज के ही दिन विशेष शक्ति का वरदान पाकर दशमी के दिन रावण का वध किया था।

:::

आज का इतिहास

0 1919 को बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना हुई।

0 आज के ही दिन वर्ष 1920 प्रसिद्ध सितार वादक रवि शंकर का जन्म हुआ था।

0 1948 को संयुक्त राष्ट्र में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई।

फाइल : शिखा पोरवाल

समय : 5:00

6 अप्रैल 2014


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.