खमपुर का खिताब पर कब्जा
तेजी बाजार (जौनपुर) : पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोल्हुवा में आयोजित राजदेव ¨सह स्मारक वालीबाल प्रतियो
तेजी बाजार (जौनपुर) : पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोल्हुवा में आयोजित राजदेव ¨सह स्मारक वालीबाल प्रतियोगिता में खमपुर ने नौपेडवां को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में खमपुर ने नौपेड़वा को 3-1 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राजेश जे ¨सह ने किया। युवा कल्याण अधिकारी विजय कुमार तिवारी ने कहा कि राजदेव ¨सह एक आदर्श अध्यापक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें खेल और खिलाड़ियों से विशेष लगाव था। ऐसे में उनकी याद में बालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाता है। इस दौरान शिव प्रताप ¨सह, अनिल जायसवाल, अखिलेश ¨सह, नागेंद्र ¨सह, राजेश ¨सह आदि उपस्थित थे। आयोजक राहुल देव ¨सह ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।