Move to Jagran APP

जलाभिषेक को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जागरण संवाददाता, जौनपुर : महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 11:11 PM (IST)
जलाभिषेक को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
जलाभिषेक को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जागरण संवाददाता, जौनपुर : महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ा रहा। भक्तों ने देवाधिदेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन व जलाभिषेक किया। जनपद हर-हर महादेव के जयघोष से दिनभर गूंजता रहा। प्रसिद्ध त्रिलोचन महादेव, गौरीशंकर धाम, साईनाथ, जागेश्वरनाथ, करशूलनाथ, दियांवानाथ, रामेश्वरधाम, तलेश्वर महादेव आदि मंदिरों में भक्तों की लम्बी कतारें लगी रहीं। प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई थी। जगह-जगह रामचरित मानस पाठ, भजन-कीर्तन व भंडारे का भी आयोजन किया गया।

loksabha election banner

नगर के बारीनाथ मठ स्थित शिव मंदिर, जागेश्वर नाथ मंदिर आलमगंज, गोपी घाट स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर, गूलरघाट स्थित शिव मंदिर, नवदुर्गा स्थित शिवालय, पक्का पोखरा स्थित शिव मंदिर, मैहर धाम शक्ति व कृषि भवन परिसर स्थित शिवालय में जलाभिषेक व पूजन-अर्चन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

नौपेड़वा क्षेत्र के ऐतिहासिक साईनाथ मंदिर पर चार बजे भोर से ही महा आरती के पश्चात दर्शन प्रारंभ हो गया। सुबह होते-होते भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव, बीडीओ बक्शा रमाकांत के नेतृत्व में पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। मेले में बक्शा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आए चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। मंदिर के प्रबंधक माला शुक्ला ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम किए गए हैं।

त्रिलोचन महादेव में सुबह से उमड़ा शिव भक्तों का रेला शाम तक बकरार रहा। जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भीड़ में कई बच्चे गुम हो गए जिन्हें कंट्रोल रूम की मदद से परिवार वालों को सुपुर्द किया गया। सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

इसी तरह बरईपार क्षेत्र के करशूलनाथ, घसीटानाथ, विश्वंभरनाथ, लघेश्चरनाथ शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। तेजीबाजार क्षेत्र के सहोदरपुर स्थित तलेश्वर महादेव में क्षेत्र वासियों ने पूजन-अर्चन किया।

मछलीशहर क्षेत्र के दियांवानाथ मंदिर में भक्तों का भारी हुजूम कमोवेश पूरे दिन नजर आया। क्षेत्र के शोभनाथ मंदिर, पारसनाथ, मेहरवां महादेव, शक्ति धाम आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया।

बदलापुर क्षेत्र के गौरीशंकर धाम चंदापुर, बाबा दूधनाथ मंदिर, चौरेश्वरनाथ आदि मंदिरों में भगवान शिव का विल्व पत्र, शमी पत्र, धतूर, मदार, भांग, जौ की बाली, गन्ना, अक्षत-पुष्प आदि से अभिषेक किया।

सुजानगंज क्षेत्र के ऐतिहासिक शक्तिपीठ गौरी शंकर धाम सुजानगंज पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था और श्रद्धा का सैलाव उमड़ा रहा। ब्रह्मवेला से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। भक्तों को कतार में खड़े होकर अपने ईष्ट तक पहुचने के लिए काफी समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। खुटहन क्षेत्र के पुरानी बाजार, पिलकिछा, शेरपुर, छित्तूपुर, चंदवक क्षेत्र के हरिहरपुर, थून्ही, पतरहीं, बजरगंज नगर, सिरकोनी क्षेत्र के राजेपुर रामेश्वर धाम, जफराबाद शिवाला, मड़ियाहूं क्षेत्र के दियांवा महादेव, राम जानकी मंदिर आदि में विधि-विधान से शिव भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। नगर में प्राचीन कांवरिया संघ के तत्वाधान में शिव बरात व शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। बरात में शामिल हाथी, घोड़े, ऊंट, बैल समेत कई आकर्षक झांकियां लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही थीं। बरातियों का जगह-जगह स्वागत व जलपान कराया गया।

धर्मापुर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह से श्रद्धालुओं की लगी कतार दिनभर बनी रही। बच्चों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। इसी क्रम में केराकत के गोमतेश्वर महादेव सिहौली में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। देवकली, शिवनगर, नईबाजार, अहमित आदि मंदिरों में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.