संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
सुजानगंज (जौनपुर): कल्यानपुर में एक विवाहिता की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका
सुजानगंज (जौनपुर): कल्यानपुर में एक विवाहिता की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायका पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी फरार हैं।
पंवारा थाना क्षेत्र के पवरडीह निवासी राकेश कुमार दुबे की पुत्री रुची (24) का विवाह वर्ष 2014 मे देवेंद्र मिश्र के पुत्र विजय प्रकाश मिश्र के साथ किया था। आरोप है कि परिजन शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसका जिक्र वो मायके वालों से किया करती थी। सोमवार रात भी उसने पिता से फोन पर बात की तो दहेज प्रताड़ना का दुख झलक रहा था। उसी गांव में ब्याही राकेश दुबे की बहन ने मंगलवार को फोन कर बताया कि रूचि की मौत हो गई है। पिता पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंच गए। वहां उनको पुत्री का शव दरवाजे पर ही मिल गया। पुलिस पहुंची तो शव को कब्जे में ले लिया। पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास आशा देवी और देवर शिवप्रकाश व प्रेमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसओ रूद्रभान पांडेय ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा लिखा गया है।