नगर में निकाली गई कलश यात्रा
जागरण संवाददाता, जौनपुर : गायत्री प्रज्ञा महिला मंडल जज कालोनी के प्रांगण में गुरुवार को चार दिवसीय
जागरण संवाददाता, जौनपुर : गायत्री प्रज्ञा महिला मंडल जज कालोनी के प्रांगण में गुरुवार को चार दिवसीय योग महोत्सव, नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ व विराट संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कलश यात्रा जज कालोनी से निकलकर ओलंदगंज सद्भावना पुल होते हुए हनुमान घाट पहुंची। यहां 251 कलशों में गोमती नदी का जल लेने के बाद पुन: सद् भावना के रास्ते यज्ञ स्थल पर पहुंची।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व प्रभारी कुलपति प्रो. धरनीधर दुबे ने कहा कि कलश विश्व ब्रह्मांड के प्रतीक स्वरूप कल्याणकारी व सौहार्द की प्रतीक शक्ति है। जिस प्रकार प्रकृति के विभिन्न जीव जो परस्पर विरोधी होते हुए भी प्रकृति के विभिन्न जीव जो परस्पर विरोधी होते हुए भी एक साथ जीवन यापन कर रहे है। उसी प्रकार मनुष्य को भी ऊंच-नीच, गरीबी-अमीरी का भेदभाव मिटाकर परस्पर प्रेमपूर्वक रहना चाहिए।
देशबंधु पदमाकर मिश्र ने कहा कि जिस प्रकार वर्षा के अभाव में भूमि सूख जाती है। उसी प्रकार ज्ञान, वैराग्य एवं स्वाध्याय, सत्संग के अभाव में मनुष्य का नैतिक पतन सुनिश्चित है। नैतिक पतन के ही परिणाम स्वरूप आज समाज कई प्रकार की विसंगतियों से ग्रसित है। अत: हमें निरंतर गंदे कपड़े की तरह अपनी आत्मा को ज्ञान व यज्ञ से शुद्ध करना चाहिए। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक मिश्र ने चार दिवसीय योग महोत्सव एवं नौ कुंडीय यज्ञ में श्रद्धालुओं से शामिल होने को कहा।
इस मौके पर शिव कुमार ¨सह, आनंद मिश्रा, चंदा गुप्ता, खुशी गुप्ता, नैंसी गुप्ता, तनु गुप्ता, शशि गुप्ता, सावित्री ¨सह, रंजना ¨सह, विद्यावती विश्वकर्मा, सावित्री प्रजापति आदि मौजूद रहे।