झुलसने से विवाहिता की मौत
सुजानगंज (जौनपुर) : करतोरा गांव निवासी एक विवाहिता शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। ससु
सुजानगंज (जौनपुर) : करतोरा गांव निवासी एक विवाहिता शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। ससुराल वाले उसे जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी खुर्द गांव निवासी रोशनी (22) की शादी तीन वर्ष पूर्व अच्छेलाल ¨बद से हुई थी। दोपहर में वो झुलस गई। ससुराल के लोग सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। खबर लगते ही मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास, श्वसुर, देवर व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।