प्रदेश के विकास को पंचायतों का विकास जरूरी
जागरण संवाददाता, जौनपुर : जिलाधिकारी डा. बलकार ¨सह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय
जागरण संवाददाता, जौनपुर : जिलाधिकारी डा. बलकार ¨सह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सीधा प्रसारण लखनऊ से जिले व विकास खंडों में किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विकास के लिए उत्तर प्रदेश का विकास होना जरूरी है। प्रदेश के विकास के लिए पंचायतों का विकास जरूरी है।
पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना के तहत पंचायतों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में चयनित त्रिस्तरीय पंचायतों के पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित करीब तीन हजार प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस संबंध में अवगत कराया गया कि यह एक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री ग्रामीण विकास पंचायती राज एवं ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान स्मार्ट सिटी के साथ-साथ स्मार्ट गांव की भी बात करनी होगी। भीम ऐप के साथ सभी ग्राम पंचायतों को जोड़ने की आवश्यकता है। सभी ग्राम प्रधानों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने की आवश्यकता है। जिला मुख्यालय 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
15 जून तक प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढामुक्त कर दी जाएंगी। देश को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता आवश्यक है। प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए अंतिम व्यक्ति का विकास करना जरूरी है। दिसंबर 2017 तक 30 जिलों को ओडीएफ घोषित कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया।