Move to Jagran APP

छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बरसठी (जौनपुर) : शाहापुर पिलकथुआ गांव में एक विवाहिता के साथ बुधवार की रात पड़ोस के

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 01:00 AM (IST)
छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार
छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बरसठी (जौनपुर) : शाहापुर पिलकथुआ गांव में एक विवाहिता के साथ बुधवार की रात पड़ोस के युवक ने सोते हुए छेड़खनी कर दी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

रात में एक विवाहिता अपने घर में सोई थी। तभी उसका पड़ोसी कमलेश उर्फ करिया घर के छत से आंगन में आया। वह महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला उसकी नियत देख शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर आरोपी वहां से भाग निकला। जाते-जाते उसकी पायल भी लेकर भाग गया। महिला ने युवक के खिलाफ बरसठी पुलिस को लिखित शिकायत दी।

इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर उसे मियांचक से गिरफ्तार कर लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.