Move to Jagran APP

अपने हित को एकजुट हों व्यापारी

जौनपुर: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय समारोह उर्दू बाज

By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 11:22 PM (IST)
अपने हित को एकजुट हों व्यापारी
अपने हित को एकजुट हों व्यापारी

जौनपुर: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय समारोह उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास बागीचा में सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापारी समाज आज सबसे उपेक्षित व कमजोर समाज के रूप में है। व्यापारियों द्वारा दिए गए टैक्स से देश की अर्थव्यवस्था चल रही हे। आज उसी व्यापारी पर आए दिन हमले हो रहे हैं। इसलिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना पड़ेगा। अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष अनवारुल हक गुड्डू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया। नगर महामंत्री संजय केडिया व कार्यक्रम संयोजक अमरनाथ मोदनवाल ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सभी प्रकार के व्यापारियों को अपने संगठन से जोड़ने का भरपूर प्रयास करेगा। जिला युवा अध्यक्ष विवेक ¨सह व नगर युवा अध्यक्ष आलोक सेठ, जिला महामंत्री अशोक साहू, जिला कोषाध्यक्ष शिव कुमार साहू ने भी संबोधित किया। नवगठित कमेटी में 22 संरक्षक, 14 उपाध्यक्ष, 15 मंत्री, 4 उप मंत्री, 4 संगठन मंत्री, 1 प्रचार मंत्री, 1 मीडिया प्रभारी, 45 सदस्यों का मनोनयन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में इरफान मंसूरी, आशुतोष जायसवाल, जावेद अहमद गुड्डू, मो.दानिश, गुलजारी लाल साहू, अमर बहादुर सेठ, विजय केडिया, आदिल शेख, मनोज गांधी, सुबाष अग्रहरि, सुरेंद्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष मजहर आसिफ ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.