दोपहर में निकली धूप, गलन बरकरार
प्रकृति की मार सुबह-शाम कोहरा होने से जन-जीवन प्रभावित जौनपुर : जनपद में ठंड का कहर जारी है। सो
प्रकृति की मार
सुबह-शाम कोहरा होने से जन-जीवन प्रभावित
जौनपुर : जनपद में ठंड का कहर जारी है। सोमवार को दोपहर में भगवान सूर्य के दर्शन जरूर हुए मगर लोगों को इससे राहत नहीं मिल सकी। सुबह-शाम कोहरा होने से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। ग्रामीण इलाकों व नगर निकायों में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
दो दिनों से धूप तो निकल रही रही है लेकिन गलन बरकरार है। शाम होते ही कोहरे की धुंध आसमान को आगोश में ले लिया। जो सुबह दस बजे तक कायम रहा।
दोपहर में भगवान भाष्कर ने अपने दर्शन दिए मगर वह भी धरती को गर्म करने में नाकाफी रही। इससे लोगों को राहत भी नहीं मिली। ठंड के चलते अब लोग दिन में भी फुल स्वेटर व जैकेट का प्रयोग कर रहे है। घरों में बड़े बुजुर्ग अलाव जलाकर बैठ रहे है। बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री तेज हो गई है। लकड़ी व पत्थर के कोयले की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ हो रही है। ठंड के चलते लोग शाम को घरों में दुबक जा रहे हैं।
मुंगराबादशाहपुर इलाके में घने कोहरे के चलते वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सुबह नौ बजे तक हाइवे पर वाहन लाइट जलाकर चल रहे हैं। वहीं ठंड के चलते शाम होते ही बाजारों और चौराहों पर सन्नाटा छा जा रहा है। खराब मौसम के कारण दलहनी, तिलहनी व आलू की फसल में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। किसान दवाओं की छिड़काव कर बचाने में जुटे हैं।
पुलिस ने अंशदान कर गरीबों में बांटे कंबल
जौनपुर: मीरगंज क्षेत्र के जरौना गांव में सोमवार को पुलिस ने अंशदान कर गरीबों में कंबल वितरित किया। ठंड से ठिठुर रहे बूढ़े, बच्चे व महिलाएं कंबल पाकर खुश दिखीं। इस अनोखी पहल की चहुंओर सराहना हो रही है। थानाध्यक्ष योगेंद्र ¨सह की पहल पर पुलिस कर्मियों ने आपस में चंदा लगाकर कंबल खरीदा। जिसे मुसहर बस्ती में जाकर जरूरतमंदों में वितरित किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। समाज में ऐसे लोग हैं जिन्हें ईश्वर ने समर्थ बनाया है और वह गरीबों की सेवा कर सकते हैं। सिर्फ जरूरत इस बात की है कि ऐसे लोगों को प्रेरित किया जाए। इस मौके अशोक कुमार चतुर्वेदी, एनआर सरोज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।