महिला तीमारदारों से अस्पताल में छेड़छाड़
सीएमएस ने सामान बाहर फेंकवाया वर्षों से परिसर में कैंटीन चला रहा था आरोपी जौनपुर: उमानाथ ¨सह
सीएमएस ने सामान बाहर फेंकवाया
वर्षों से परिसर में कैंटीन चला रहा था आरोपी
जौनपुर: उमानाथ ¨सह जिला महिला अस्पताल में शनिवार को महिला तीमारदारों से अधेड़ ने छेड़छाड़ किया। भुक्तभोगियों ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से किया तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीएमएस ने यह हरकत करने वाले का सामान परिसर से बाहर फेंकवा दिया। वह कई साल से अवैध रूप से कैंटीन चला रहा था।
जिला महिला अस्पताल में बने रैन बसेरा में एक व्यक्ति ने कब्जा करके किचन बना लिया था। वह भर्ती मरीजों के लिए पानी गरम करने, दाल, चाय आदि बनाने का काम करता था। इसके लिए तीमारदार उसे पैसे देते थे। दोपहर को किशोरी समेत छह महिलाएं सीएमएस के कार्यालय में पहुंची। उनका आरोप था कि परिसर में अवैध रूप से कब्जा जमाए अधेड़ ने छेड़छाड़ किया तथा अपशब्द कहा।
तीमारदारों ने अश्लील हरकत का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी का सामान बाहर फेंकवा दिया गया है। जांच की जा रही है। अस्पताल परिसर में अराजक लोगों के अवैध रूप से डेरा पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है।
लिली श्रीवास्तव
सीएमएस