धमकाकर बकरियां ले गए चोर
थाने के बगल घटना को दिया अंजाम सुरेरी (जौनपुर): हौसला बुलंद पिकअप सवार चोर थाना परिसर के गेट से
थाने के बगल घटना को दिया अंजाम
सुरेरी (जौनपुर): हौसला बुलंद पिकअप सवार चोर थाना परिसर के गेट से महज 30 मीटर की दूरी से 5 बकरियां शुक्रवार की रात वाहन में भरकर उठा ले गए।
पट्टी जियाराय (सुल्तानपुर) गांव निवासी फूलकुमारी पत्नी तहसीलदार थाना परिसर के महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित अपने घर के बाहर सोई थी। रात करीब 12 बजे कुछ लोग वाहन से पहुंचे। महिला के मुंह पर टार्च जलाकर बाबतपुर जाने के लिए रास्ता पूछा। इसके बाद बगल में बंधी 5 बकरियों को गाड़ी में भरने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे शांत होकर बैठने की नसीहत भी दी गई। डरी सहमी महिला ने कुछ देर बाद इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। परिजन कुछ दूर तक खोजबीन भी किए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच किया जा रहा है।