महिला सशक्तीकरण पर बल
मछलीशहर(जौनपुर): नगर के एक थिएटर में महिला सशक्तीकरण के लिए जन विकास संस्थान की तरफ से सभा आयोजित
मछलीशहर(जौनपुर): नगर के एक थिएटर में महिला सशक्तीकरण के लिए जन विकास संस्थान की तरफ से सभा आयोजित की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार ने सभा को संबोधित कर महिलाओं को आत्मनिर्भरता के गुण बताए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी से अपने घरों में शौचालय निर्माण की बात कही। सरकार सभी के घरों में शौचालय का निर्माण नहीं कर सकती। इस कारण जिनके घरों में शौचालय नहीं है वे लोग अपने घरों में रोज के दिनचर्या के खर्चे में कटौती कर शौचालय का निर्माण जरूर करवाएं। उन्होंने सभी महिलाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाकर वोट जरूर देने की बात कही। संचालन आलोक ¨सह व स्वागत राजमणि ने किया। इस दौरान अनीता देवी, गीता, बृजेश मिश्र, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, मइयन अली आदि उपस्थित रहीं।