टाटा मैजिक के धक्के से टूटा रेलवे फाटक
जंजीर लगाकर देर शाम तक किया गया काम, अज्ञात पर मुकदमा जौनपुर: वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड स्थित
जंजीर लगाकर देर शाम तक किया गया काम, अज्ञात पर मुकदमा
जौनपुर: वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड स्थित सिपाह क्रा¨सग का फाटक टाटा मैजिक के धक्के से मंगलवार को टूट गया। इसके चलते जंजीर लगाकर गेटमैन ने काम किया।
मुंबई से चलकर गोदान एक्सप्रेस दोपहर जौनपुर जंक्शन (भंडारी) पर पहुंचने वाली थी। सूचना पर सिपाह क्रा¨सग के गेटमैन ने फाटक बंद करना शुरू कर दिया। इसी दौरान आजमगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही टाटा मैजिक ने फाटक को धक्का मार दिया। इससे वह टूट गया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक सु्ग्रीव ¨सह पहुंच गए। जंजीर के सहारे देर शाम तक ट्रेनो के आने पर गेट बंद किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।