सीडी से होगा आपत्तिजनक नारेबाजी का फैसला
संभ्रांत लोगों को सुनाई गई घटनास्थल पर हुई रिकार्डिंक केराकत (जौनपुर): 15 अगस्त को प्रभातफेरी के द
संभ्रांत लोगों को सुनाई गई घटनास्थल पर हुई रिकार्डिंक
केराकत (जौनपुर): 15 अगस्त को प्रभातफेरी के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी की जांच तेज हो गई है। मंगलवार को डीएम व एसपी जांच को पहुंचे तो घटना के दिन रिकार्ड की गई सीडी संभ्रांत लोगों को सुनाई गई। जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद के साथ एक बार ¨जदाबाद का भी नारा लगाया गया था।
प्रभातफेरी के दौरान नारेबाजी की वीडियो रिकार्डिंग हुई थी। केराकत सुलगने लगा तो प्रशासन को इसकी याद आई। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी व एसपी अतुल सक्सेना जांच को पहुंचे तो वहां संभ्रांत लोगों को इकट्ठा किया गया। रिकार्डिंग की सीडी मंगवा कर लैपटाप पर चलाई गई। इसमें मदरसे के छात्र सबसे पहले सारे जहां से अच्छा तराना गाते नजर आए। इसके बाद हमारा भारत ¨जदाबाद का नारा लगा। फिर दो बार पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा। तीसरी बार नारा लगा रहे युवक ने हमारा भारत के ठीक बाद पाकिस्तान कह दिया। जिस पर दूसरे छात्र ¨जदाबाद बोल पड़े। रिकार्डिंग दिखाए जाने के बाद डीएम लोगों से रूबरू हुए। कहा कि लोग सच्चाई का फैसला खुद करें। यहां लड़ाई का गढ़ न बनने दें। अवांछनीय तत्व ¨चगारी को हवा देने में लगे हैं। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रकरण की जांच चल रही है, जो भी दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई होगी।
जिलाध्यक्ष समेत 14 की जमानत निरस्त
जौनपुर: देश विरोधी नारे की प्रतिक्रिया में बलवा करने, धार्मिक भावनाएं भड़काने एवं प्रशासनिक अधिकारियों से धक्का-मुक्की के आरोप में ¨हदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर समेत 14 आरोपियों की जमानत एसीजेएम द्वितीय ने निरस्त कर दिया। चौदह नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ सोमवार को 13 धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
फर्जी तरीके से फंसाए गए हियुवा के कार्यकर्ता
जौनपुर: ¨हदू युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक डा.राकेश राय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। संयोजक ने कहा कि सपा शासन में लगातार राष्ट्रीय मान ¨बदुओं का अपमान किया जा रहा है। वहीं, धर्म रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष ओंकार मौर्या ने प्रेसवार्ता में कहा कि जनपद में इस तरह की घटनाएं स्वीकार नहीं की जाएंगी। हियुवा के कार्यकर्ताओं को फर्जी तरीके से फंसाया गया। कलेक्ट्रेट में धरना कर इसका विरोध होगा। दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा।