आकर्षण का केंद्र बना अशोक स्तंभ
- अशोक स्तम्भ का निर्माण पूरा, दो वर्ष से हो रहा था निर्माण केराकत (जौनपुर): दो सालों के लम्बे अ
- अशोक स्तम्भ का निर्माण पूरा, दो वर्ष से हो रहा था निर्माण
केराकत (जौनपुर): दो सालों के लम्बे अंतराल के बाद ग्राम छितौना में नव निर्मित अशोक स्तंभ का निर्माण कार्य आखिरकार पूरा हो गया। जनपद मुख्यालय से 30 किमी पूर्व में स्थित केराकत तहसील से सटे छितौना गांव में विगत दो वर्षों से अशोक स्तंभ बन रहा था जो अब बन कर तैयार हो गया है। गाजीपुर व आजमगढ़ जनपद सीमा से सटे तहसील के छितौना निवासी हरी दास मौर्य ने मई 2014 में अपने खेत में राष्ट्रीय प्रतीक बनवाने का संकल्प लेकर इसका निर्माण कार्य शुरू किया था। इनके पुत्र रामजी मौर्य ने कहा कि मै सम्राट अशोक क्लब समिति गाजीपुर का सदस्य हूं। एक बार जनपद आजमगढ़ के तहसील लालगंज के कटघर स्थित नन्दलाल मौर्य के घर गया था। जहां ऐसा ही अशोक स्तम्भ का निर्माण कराया गया है उसी के लोकार्पण में गया था। वहीं मन में इच्छा जाग्रत हुई कि अपने गांव में अशोक स्तंभ का निर्माण कराऊं। घर आने के उपरांत मैंने उक्त के बारे में अपने पिता जी से स्तंभ के निर्माण की चर्चा किया तो उन्होने 8 बिस्वा जमीन में अशोक स्तंभ निर्माण की स्वीकृत दे दिया। अवध पैरामेडिकल के डा.रामअवध व डा.शकुन्तला यादव ने आर्थिक सहयोग दिया जिसके चलते अशोक स्तंभ के शीर्ष के चारो ¨सहों का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। इस परिसर में अभी गौतम बुद्ध, चंद्रगुप्त मौर्य व सम्राट अशोक की प्रतिमा भी इस बौद्ध विहार में स्थापित की जानी बाकी है।