महिला का शव नहर से बरामद, हत्या की आशंका
- ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने की आवश्यक कार्रवाई जौनपुर : सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के क
By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 10:50 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 10:50 PM (IST)
- ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने की आवश्यक कार्रवाई
जौनपुर : सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुहिया गांव के नहर में महिला की बहती लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। लोग महिला का शव देखकर हत्या की आशंका जता रहे है।
शारदा सहायक नहर खंड 32 में कुहिया गांव में ग्रामीणों को महिला की बहती लाश दिखाई पड़ी। जिसकी चर्चा तेजी से आस-पास इलाकों में फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जिसमें महिला की उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है। उसका शरीर सड़ गल चुका था। शव देखने से लग रहा है कि महिला की करीब एक सप्ताह पूर्व हत्या करके फेंका गया है। यह बहते-बहते यहां तक आ गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें